Wednesday 9 March 2016

कुछ हाइकू

कुछ हाइकू
...आनन्द विश्वास
1.
मन की बात
सोचो, समझो और
मनन करो।
2.
देश बढ़ेगा
अपने दम पर
आगे ही आगे।
3.
अपना घर
तन-मन-धन से
स्वच्छ बनाएं।
4.
विद्या मन्दिर
नारों का अखाड़ा है
ये नज़ारा है।
5.
सब के सब
एक को हटाने में
एक मत हैं।
6.
पहरेदार
हटे, तो काम बने
हम सब का।
7.
नहीं सुहाते
दोनों घर हमको
बिन कुर्सी के।
***
...आनन्द विश्वास

2 comments:

  1. हाइकु शताब्दी में शामिल होने के इच्छुक हों तो मेल से सम्पर्क करें
    सादर

    ReplyDelete
  2. हाइकु शताब्दी में शामिल होने के इच्छुक हों तो मेल से सम्पर्क करें
    सादर

    ReplyDelete